top of page
Search
alpayuexpress

सपा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार!...अरुण श्रीवास्तव बने जिला उपाध्यक्ष

सपा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार!...अरुण श्रीवास्तव बने जिला उपाध्यक्ष


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर जिले से है जहां पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति और निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आज अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया और कुछ पदाधिकारियों को प्रोन्नत करते हुए आज उन्होंने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संशोधित सूची जारी किया। इस क्रम में उन्होंने कार्यकारिणी में जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी तथा प्रवक्ता रहे अरुण कुमार श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसी क्रम में उन्होंने सदस्य रहे उपेन्द्र यादव और सुभाष यादव उर्फ गुड्डू को भी जिला उपाध्यक्ष नामित किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने जयराम यादव, शेर अली राईनी और कमलेश सोनकर को जिला सचिव तथा विजय शंकर यादव, अवधेश यादव और अखिलेश राम को सदस्य पद पर नामित किया है।

4 views0 comments

Comments


bottom of page