top of page
Search

सड़क हादसा!...बस की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की हुई मौत,पति गंभीर रूप से घायल

  • alpayuexpress
  • May 1, 2024
  • 1 min read

सड़क हादसा!...बस की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की हुई मौत,पति गंभीर रूप से घायल


ree

अजय कुमार सीनियर रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी बाजार में बुधवार को बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया है, जिसका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर चल रहा है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया l

ree

देखते ही देखते एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के परसपुर बुढनपुर निवासी अनिल (30) बाइक से अपनी पत्नी कंचन देवी (28) और अयान (4) के साथ पत्नी को लेकर घर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पहुंचने पर बस पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों अनियंत्रित होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वाराणसी से बिहार जा रही बस के चक्के के नीचे कंचन आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ree

उधर, स्थानीय लोग घायल पिता-पुत्र को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। जहां अयान की भी मौत हो गई। इधर, आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 गाजीपुर-वाराणसी मार्ग को मृतक महिला के शव को किनारे रखकर जाम कर दिया, जो किसी तरह 8 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हुआ। एसडीएम सैदपुर ने बताया कि घटना में मां बेटे की मौत हो गयी है।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page