top of page
Search

सड़क दुघर्टना!...निमंत्रण से वापस घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत

alpayuexpress

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


सड़क दुघर्टना!...निमंत्रण से वापस घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के सकरताली निवासी युवक जितेन्द्र यादव का निमंत्रण से वापस घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। बताया गया कि पैंतीस वर्षीय जितेन्द्र यादव पुत्र स्व गिरजा शंकर यादव कल वृहस्पतिवार को निमंत्रण में खलिसापुर गये थे। निमंत्रण से वापस लौटते समय रात करीब आठ बजे गाजीपुर बुजुर्गा मार्ग पर रूहीपुर चट्टी पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। इस दुर्घटना से परिजनों सहित ग्रामीणों मे शोक फैल गया। मृतक चार भाइयों मे सबसे छोटा था और गांव में ही खेती बारी का काम करता था। जितेंद्र कुमार यादव की पत्नी सीमा यादव एवं उनकी एक चार वर्ष की पुत्री तथा नौ माह का एक पुत्र है।

4 views0 comments

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page