top of page
Search
alpayuexpress

संस्कृति साप्ताहिक सप्ताह के तहत भारत विकास परिषद द्वारा धार्मिक दर्शन अभियान चलाया गया

संस्कृति साप्ताहिक सप्ताह के तहत भारत विकास परिषद द्वारा धार्मिक दर्शन अभियान चलाया गया


⭕भजन कीर्तन करते हुए नन्दगंज से श्रद्धालुओं की 2 बस रवाना हुई माता मुण्डेश्वरी देवी के दरबार मे


अमित उपाध्याय पत्रकार


नन्दगंज:-भारत विकास परिषद द्वारा पूरे भारत मे संस्कृति साप्ताहिक सप्ताह के तहत धार्मिक स्थान दर्शन , गो सेवा , पौधरोपण , रुद्राभिषेक आदि कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है इसी के अन्तर्गत भारत विकास परिषद मौनी बाबा नन्दगंज की शाखा पांचों सूत्रों-- संपर्क ,सहयोग,संस्कार, सेवा एवं समर्पण के भाव को चरितार्थ करते हुए आज नन्दगंज के परिषद के सदस्य , शिव चर्चा मंडली के सदस्य और सैकड़ो समाज सेवी मुण्डेश्वरी देवी का दर्शन करने पहुँचे नन्दगंज से 2 बस कोटा ग्लोबल स्कूल , बाघी के सहयोग से रवाना हुई श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए झूमते हुए दर्शन करने अपने परिवार सहित पहुँचे 111 की संख्या में सब अपने घरों से भोजन बना कर सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किये इस अवसर पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुते भारत विकास परिषद मौनी बाबा नन्दगंज गाजीपुर के अध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि परिषद का मेन उद्स्य भाई चारा का सन्देश देना होता है इस यात्रा का नेतृत्व महिला सयोजिका श्रीमती कुम कुम श्रीवास्तव ने किया महिला सह सयोजिका श्रीमती किरण त्रिपाठी ने सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन स्वागत किया इस यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल हुए गौरव प्रताप सिंह (उपाध्यक्ष) ,विवेक कुमार सिंह, लालमणि सिंह, दुर्गेश सिंह(सह सचिव), प्रवीण कुमार सिंह लव( कोषाध्यक्ष), प्रवीण कुमार (सचिव),पंकज चौबे,पुनीत त्रिपाठी(सह मीडिया प्रभारी) ,अजय यादव ,सिंहासन यादव, अमित नारायण सिंह , राजेश कुमार सोनी प्रेमलता सिंह,बालिस्टर यादव,पुनीता सिंह,सुमन सिंह,सतीश विश्वकर्मा,अजय बर्मा,शीला शर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा,गौरी सिंह, आदि लोग थे

2 views0 comments

Comments


bottom of page