top of page
Search

संविधान दिवस पर!...भारत वर्ष के राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान समारोह की झांकी निकाली गई

  • alpayuexpress
  • Dec 4, 2022
  • 2 min read

कासिमाबाद/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


संविधान दिवस पर!...भारत वर्ष के राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान समारोह की झांकी निकाली गई


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। संविधान दिवस के अवसर पर सम्राट अशोक क्लब भारत जनपद शाखा जनपद एवं क्षेत्रीय सम्राट अशोक क्लब अलावलपुर, हुन्डरही, धरवा के सौजन्य से भारत वर्ष के राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान समारोह की झांकी शनिवार को कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर निकाली गई।

झांकी में शामिल लोग भारत वर्ष की जय, भारतीय संविधान की जय, राष्ट्रीय प्रतीकों की जय, गर्व से कहो हम भारतीय हैं, सत्यमेव जयते एवं देशभक्ति गीतों का संगायन करते हुए जोश खरोश के साथ चल रहे थे। झांकी से जिधर से गुजर रही थी, महिला-पुरुष छतों से पुष्प वर्षा कर रहे थे। गौतम बुध पब्लिक स्कूल कासिमाबाद के बच्चे पंक्ति में खड़ा होकर भारत वर्ष एवं राष्ट्रीय प्रतीकों का उद्घोष करते हुए पुष्प वर्षा किए। सभी को विद्यालय के प्रबंधक प्रभुनारायण कुशवाहा द्वारा राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का वितरण किया गया। सम्राट अशोक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा कासिमाबाद बीआरसी परिसर में सर्वश्री विश्वनाथ, पतिराम, रामदत्त, रामजनम के नाम पर बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण किया गया। तत्पश्चात झांकी पुरानी बाजार होते हुए रसड़ा रोड पर पहुंची। जगह-जगह दुकानदारों और वहां पर उपस्थित लोगों ने झांकी पर पुष्प वर्षा किया। कासिमाबाद चौराहे पर मनोज गुप्ता ब्लाक प्रमुख, ओमप्रकाश अकेला पूर्व ब्लाक प्रमुख, विनय पत्रकार, सरफराज, राजेश गुप्ता, अनिल कुमार सिंह ने राष्ट्रीय प्रतीकों पर पुष्प अर्पण किय। झांकी कासिमाबाद चौराहे से मुड़कर मुहम्मदाबाद रोड पर हरिओम हीरो एजेंसी पर पहुंची। इससे पूर्व नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद के मैदान में देवेंद्र सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान, झंडा गीत तथा संविधान की उद्देशिका पढ़ी गई। सुरेंद्र यादव, राजनाथ कुशवाहा, उदय नारायण सिंह, अवधू कुशवाहा द्वारा राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह एव भारतीय संविधान पर पुष्प अर्पण किया गया। सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दीनानाथ मौर्य, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा. रविंद्र कुमार मौर्य, कृषक शीतगृह टंडवा के प्रबंध निदेशक शशिकांत सिंह ने राष्ट्रीय प्रतीकों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संतोष यादव, शाहनवाज हुसैन, परवेज आलम, अच्छे लाल गुप्ता, महावीर प्रजापति, अंबिका प्रजापति, चंद्रभान, बृजेश, सिकंदर, रामअवध सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page