top of page
Search

संवाद कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के जुमलो का पर्दाफाश करें कार्यकर्ता:-सुनील राम

  • alpayuexpress
  • Feb 2, 2024
  • 2 min read

संवाद कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के जुमलो का पर्दाफाश करें कार्यकर्ता:-सुनील राम


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर जखनिया ब्लॉक के मुख्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण सिंह के नेतृत्व में संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्राम पंचायत एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे कार्यक्रम में बूथो पर कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने के गुण सिखाए गए

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर संवाद के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के जुमलो का पर्दाफाश करते हुए कांग्रेस की जन लोक कल्याणकारी नीतियों और विचारधाराओं को अवगत कराकर बूथो पर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें भारतीय जनता पार्टी जूमलों के माध्यम से देश के नौजवान किसान गरीब तबके के लोगों को भ्रमित कर सत्ता में बने रहने का खड्यंत्र रच रही है परंतु कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इसका पर्दाफाश करके लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा का उखाड़ फेंकने का संकल्प लें ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने का खड्यंत्र चल रहा है प्रदेश और देश की सरकार जनता को गुमराह करके संविधान पर हमला कर रही है हम कांग्रेस जन मिलकर के भारतीय जनता पार्टी की खड्यंत्रकारी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन चलाकर उसको नेस्तोनाबूत करेंगे

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जनक कुशवाहा ने कहा कि अब समय आ गया है लोकतंत्र की लड़ाई आमजन को लड़ना पड़ेगा कांग्रेस पार्टी देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़कर जिस तरह से देश को आजाद कराया आज भारतीय जनता पार्टी जो देश को गुलाम करने के तरफ अग्रसर है उसे रोकने के लिए कांग्रेस का एक-एक सिपाही मजबूती के साथ इनका मुकाबला करने को तैयार है आप सभी कार्यकर्ता गांव-गांव में कांग्रेस की नीतियों के माध्यम से उनका मुकाबला करें ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से कमर कर चुके हैं और आगे आने वाले 2024 के चुनाव में उसका परिणाम दिखेगा

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष आलोक सिंह यादव अखिलेश यादव विद्याधर पांडे सर्वानंद चौबे बृजेश कुमार राजेश तिवारी राजेंद्र पांडे मोहन राजभर मिठू कुशवाहा इन्दल सिंह अच्छे लाल कनौजिया श्री राम प्रजापति अरुण श्रीवास्तव शमशाद अहमद अमित पांडेय लाल जी चौह जावेद रामलाल गिरी आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page