top of page
Search

शिक्षा का एक उत्तम केंद्र!..."पलक क्लासेस मलौरा" मिर्जापुर में छात्र-छात्राओं ने बड़े धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

  • alpayuexpress
  • Sep 5, 2025
  • 2 min read

शिक्षा का एक उत्तम केंद्र!..."पलक क्लासेस मलौरा" मिर्जापुर में छात्र-छात्राओं ने बड़े धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार


सितम्बर शुक्रवार 5-9-2025

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की प्रतिभा को निखारने और संस्कारों को संवारने के लिए प्रसिद्ध पलक क्लासेस मलौरा मिर्जापुर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को सम्मानित किया और उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दीं।

पलक क्लासेस,जो कि कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के बच्चों की शिक्षा का एक मजबूत केंद्र बन चुका है,उसी के साथ "यूपी बोर्ड" और "सीबीएसई बोर्ड" के सभी छात्र एवं छात्राओं को भी कोचिंग दी जाती है पलक क्लासेस ने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां बच्चों को न केवल पढ़ाई-लिखाई की उत्तम सुविधा दी जाती है, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। इसी कारण यह संस्थान माता-पिता और बच्चों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है।

शिक्षक दिवस समारोह की शुरुआत बच्चों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को ही भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके योगदान को याद करते हुए बच्चों ने शिक्षकों के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने अपने "शिक्षक मनीष शर्मा और प्रिंस शर्मा" का अभिनंदन किया और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान बच्चों ने गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किए। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण उत्साह से भर उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक मनीष शर्मा ने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व को आकार भी देते हैं। बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें सही शिक्षा और संस्कार देना ही शिक्षक का सबसे बड़ा धर्म है।” वहीं, प्रिंस शर्मा ने भी बच्चों को मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अभिभावकों ने भी संस्थान की कार्यशैली की सराहना की और कहा कि पलक क्लासेस बच्चों के लिए शिक्षा का एक उत्तम केंद्र बन चुका है। अंत में बच्चों ने अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और शिक्षक दिवस का यह विशेष अवसर यादगार बन गया।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page