top of page
Search

शासन की गाइडलाइन जारी!..हीट वेब से पीड़ित मरीजों के लिए मेडिकल कालेज में तैयारी शुरू

  • alpayuexpress
  • Apr 24, 2024
  • 1 min read

शासन की गाइडलाइन जारी!..हीट वेब से पीड़ित मरीजों के लिए मेडिकल कालेज में तैयारी शुरू


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहा पर प्रचंड गर्मी के बढ़ते प्रकोप और शासन की गाइडलाइन जारी होते ही महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासीय मेडिकल कालेज गाजीपुर की टीम प्रिंसिपल डा. आानंद मिश्रा के नेतृत्‍व में हीट वेब से पीडि़त मरीजों के इलाज के लिए युद्ध स्‍तर पर तैयारी शुरु कर दी है। डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर मेडिकल कालेज में दस बेड का एसी वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा दो-तीन प्राइवेट एसी रुम बनाये गये हैं। पूरे मेडिकल कालेज अस्‍पताल के हर वार्ड में ठंडे पानी, कूलर, आदि अवश्‍यक संसाधनों की व्‍यवस्‍था की गयी है। दवा और ओआरएस का स्‍टाक भरापूरा है। मेडिकल कालेज के सभी चिकित्‍सकों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्‍होने बताया कि जरुरत पड़ने पर 10-15 दिनों के अंदर 100 बेड का इं‍तेजाम हो जायेगा। उन्‍होने जनपदवासियों से अपील किया है कि हीट वेब के संदर्भ में शासन द्वारा गाइडलाइन का शत-प्रतिशत का पालन करें। दोपहर में बाहर निकलने से बचें, यदि आवश्‍यक हो तो पूरे सुरक्षा के साथ सिर पर गमछा आदि से ढक कर बाहर निकलें। चटपटे और मसालेदार भोजन से परहेज करें। ज्‍यादा से ज्‍यादा शुद्ध पानी पीयें। ओआरएस का पैकेट हमेशा साथ रखें। यदि हीट वेब की प्रभाव शरीर पर महसूस होते ही तत्‍काल चिकित्‍सक से संपर्क करें।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page