top of page
Search

शादी समारोह में!...डीजे पर नाचने को लेकर विवाद मे फायरिंग!..पीएसी और यूपी पुलिस के सिपाही पर फायरिंग का आरोप।

  • alpayuexpress
  • Jul 13, 2024
  • 1 min read

शादी समारोह में!...डीजे पर नाचने को लेकर विवाद मे फायरिंग!..पीएसी और यूपी पुलिस के सिपाही पर फायरिंग का आरोप।


अजय कुमार सीनियर रिपोर्टर


जुलाई शनिवार 13-7-2024

गाजीपुर:- खबर गाजीपुर से है।जहां शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने के विवाद मे फायरिंग की गयी है।फायरिंग मे 6 लोग घायल हो गये घायलों मे 1 की हालत गम्भीर है।मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आलमपट्टी मे एक मैरिज हाल का है।जहां गुलाब सिंह कुशवाहा की बेटी का विवाह था।बारात बिरनों क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव से आयी हुई थी।शादी समारोह के दौरान वधु पक्ष की ओर से आया मेहमान पीएसी का सिपाही रवींद्र यादव ने नशे की हालत मे डीजे पर नाचने को लेकर हंगामा शुरु कर दिया।जब लोगों ने उसका विरोध किया तो उसने अपने कई साथियों को बुला लिया।जिसमे यू पी पुलिस का भी एक सिपाही अरविंद यादव शामिल था।आरोपियों ने इस दौरान फायरिंग की।जिससे मौके पर मौजूद 6 लोग घायल हो गये।जिनका इलाज चल रहा है।फिलहाल पुलिस लेस दर्ज कर कार्यवाही मे जुटी हुई है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page