top of page
Search
  • alpayuexpress

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ!...भब्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का कार्यक्रम मुख्य अतिथि अटल कुमार गुप्ता जी के हाथों हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ!...भब्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का कार्यक्रम मुख्य अतिथि अटल कुमार गुप्ता जी के हाथों हुआ संपन्न


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर अति प्राचीन पौराणिक स्थल लहुरी काशी गाजीपुर के कोतवाल से नवाजे जाने वाले श्री श्री टंडा वीर बाबा "टंडेश्वर महादेव" धाम यूसुफपुर (खडवा) वेसो नदी तट पर ज़िले में पहला मंदिर हेतु भूमि पूजन के मुख्य यजमान जो कोयम्बतटूर से चल के आये माननीय अटल कुमार गुप्ता जी (राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव) व महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश के प्रभारी के कर कमलों द्वारा समाज के गणमान्य जनों के साथ विधि‌ विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से विद्वान ब्राह्मण के द्वारा पांच ईट रख नारियल फोड़कर सम्पन्न हुआ।जिसके उपलक्ष्य में विशाल महाभंडारा और गंगा आरती व विभिन्न झांकी के आयोजन में सम्पन्न हुआ।

जिसके आयोजक राजेश जायसवाल (जिला अध्यक्ष) जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा गाजीपुर व कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा सभा मंच पर मुख्य अतिथि और भूमि पूजन के यजमान माननीय अटल गुप्ता जी का भव्य स्वागत माल्यार्पण कर सांफा पगडी पहना तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि द्वारा आयोजक टीम को बहुत बहुत बधाई देते हुए मंचासीन क्षेत्रिय विधायक जखनियां माननीय बेदी राम जी पंकज दुबे (रा0 चेयरमैन) महिला पुरूष विकास फ़ोरम लालजी गुप्ता (चेयर मैन) जंगीपुर नगर व सौम्या सिंह (जिला अध्यक्ष) फ़ोरम रमेश जायसवाल ( राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) राजकुमार जायसवाल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) गोरखपुर मनोज जायसवाल (ज़िला महामंत्री) मऊ मनीष जायसवाल प्रधान अहिरौली व (संरक्षक) जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा गाजीपुर वीरेन्द्र जायसवाल (ब0 उपाध्यक्ष) अनिल जायसवाल प्रधान (जिला उपाध्यक्ष) सत्यदेव जायसवाल (उपाध्यक्ष) शिवकुमार जायसवाल (संरक्षक) पप्पू जायसवाल (मंत्री) प्रभाकर जायसवाल "बबलू" जिला पंचायत प्रतिनिधि जखनियां तृतीय उमाकांत जायसवाल (शिक्षक) के साथ मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के रामरतन सिंह रामअवध गुप्ता प्रमोद दुबे दिनेश दुबे पंचम सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुप्ता शैलेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहें अरबिन्द सिंह "अकेला" मूलचंद "मासूम" व दीपिका सिंह ने स्वागत गीत से अतिथियों को मनमोहित कर दिया सभामंच की अध्यक्षता विश्वकवि जनार्दन सिंह "सर्वोदय" और संचालन राजेश जायसवाल (अध्यक्ष) जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा गाजीपुर ने किया।

38 views0 comments

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page