top of page
Search

वृद्ध ने अज्ञात परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

  • alpayuexpress
  • Apr 28, 2024
  • 1 min read

वृद्ध ने अज्ञात परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर की आत्महत्या


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उपसंपादक )


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सैदपुर थानाक्षेत्र के ईनामीपुर में वृद्ध ने अज्ञात परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जब लोगों को पटरी पर शव होने का पता चला तो हड़कम्प मच गया। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। जिसके बाद शव की शिनाख्त सेहमलपुर निवासी 60 वर्षीय कल्पनाथ कश्यप कलपू के रूप में हुई। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी तो परिजन रोते बिलखते पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को थाने भेजा और वहां से पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया कि घर में ऐसी कोई बात नही हुई थी। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। बताया कि वो खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे। वो घर से निकले और फिर वापिस नहीं आये। मृतक 2 भाइयों में बड़े थे और अपने पीछे पत्नी समेत 2 पुत्र व 2 पुत्रियां छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल इस मौके पर पहुंचे समाजसेवी अभिषेक सहाय गोविंद साहनी छविक्षित शव एकत्रित कर परिवार को सोपे इनकी प्रशंसा आज भी चर्चा में है

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page