top of page
Search

विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में!...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मनाया गया साप्ताहिक जन्मोत्सव

  • alpayuexpress
  • Jun 13, 2024
  • 2 min read

विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में!...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मनाया गया साप्ताहिक जन्मोत्सव


ree

आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर गोरख पीठाधीश्वर सीएम योगी के जन्मदिन पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में साहब ज्वेलरी हंसराजपुर में कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में सीएम के लंबी उम्र के लिए सभी ने दुआएं दी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जयशंकर केसरी ने कहा कि श्री महाराज जी का जन्मदिन पूरे सप्ताह भर मना है जिसमें आज जनपद गाजीपुर के हंसराजपुर निवासी विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष सब वर्मा की अध्यक्षता में पूरे हरसोलश के साथ जन्मदिन मनाया गया साथ ही संदेश दिया गया कि समाज में अपने धर्म के प्रति एकजुट होना है किसी भी समस्या होने पर शासन तक बात को पहुंचना है और उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ना है महाराज जी ने एक इकाई से शुरूआत किया था आज एक बड़ा करवा उनके साथ कार्य कर रहा है।हम सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अगली बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। और वही इकलौता चेहरा है। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष साहब वर्मा ने बताया कि आज का कार्यक्रम एक सफल कार्यक्रम रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी का जन्म दिन बहुत धूमधाम से मनाया गया और साथ ही सभी को बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया।वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य पर चिंता व्यक्त की और कहा कि संगठन को सशक्त करें। हर हिन्दू के घर के एक व्यक्ति को विश्व हिंदू महासंघ के जोड़ा जायेगा। हिन्दू सशक्त रहेगा, तभी भारत एक रहेगा। कार्यक्रम का संचालन राजेश जायसवाल ने किया इसके साथ ही अमृता श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष वाराणसी ,जिला उपाध्यक्ष अभिनंदन वर्मा ,राजकुमार वर्मा, संतलाल वर्मा,ज्योति सिंह, डॉ डीके वर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page