top of page
Search

विश्व मे शांति की स्थापना!...विहंगम योग संत समाज के द्वारा भव्य स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली गई

alpayuexpress

विश्व मे शांति की स्थापना!...विहंगम योग संत समाज के द्वारा भव्य स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली गई



किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर बिरनो बुधवार को विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान एक आकर्षक सजे रथ पर स्वर्वेद के रचयिता सदाफलदेवजी महाराज, स्वतंत्रदेवजी एवं धर्मदेवचंद्रजी महाराज की तस्वीर को आसन पर रखा गया था। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरुष एवं महिला माथे पर स्वर्वेद ग्रंथ लिए कतारबद्ध चल रहे थे। वहीं उनके सदवाक्यों को दुहराया जा रहा था। शोभायात्रा की शुरुआत विहंगम योग ग्राम पंचायत शेखपुर ( मोहानीचक मौजा) के योगेश यादव के आवास से हुई जो रूहीपुर, जरगो मिश्रौली, शेखपुर, होकर पुन: मोहानीचक पहुंची। इस अवसर पर रामजी सिंह ने कहा की इस यात्रा का प्रथम उद्देश्य विश्व मे शांति की स्थापना हो जिवों का उद्धार हो प्रेम भावना स्थापित हो।

इस मौके पर विनोद यादव, प्रधान धर्मेंद्र शर्मा, विरेन्द्र बिंद, मन्नू सिंह, कमलेश यादव, रामचंद्र राजभर, पलटू प्रजापति सहित जंगीपुर पुलिस व सैकङो लोग उपस्थित रहे

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page