top of page
Search

विश्व पृथ्वी दिवस पर चलाया गया पौधरोपण अभियान!...स्काउट-गाइड संगठन ने लिया संकल्प और पौधरोपण की लोगो

  • alpayuexpress
  • Apr 23, 2023
  • 1 min read

विश्व पृथ्वी दिवस पर चलाया गया पौधरोपण अभियान!...स्काउट-गाइड संगठन ने लिया संकल्प और पौधरोपण की लोगो से की अपील


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जखनियां। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर पर्यावरणप्रेमी अरविंद यादव ने क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में पौधरोपण अभियान चलाया और लोगों से भी पौधरोपण की अपील की। पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण जागरुकता के लिए क्षेत्र में चलाई जा रही मुहिम से प्रेरित होकर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी संस्था हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के पदाधिकारी 5-5 पौधे लगाकर इस मुहिम में शामिल हुए और अब लोगों को प्रेरित करने के लिए संकल्प लिया है। नितेश यादव ने आम के 5 पौधे रोपने के बाद कहा कि पर्यावरण संरक्षण का ये सिलसिला अब चलता रहेगा। अरविन्द यादव ने बताया कि पर्यावरण को प्रभावित करने में एक प्रमुख कारक प्रदूषण है। इससे उबरने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति को हर साल कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर गरिमा सिंह, स्काउट मास्टर अफजाल मंसूरी, डीटीसी रुपचंद्र यादव आदि रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page