‼️विश्व पर्यावरण दिवस पर गाजीपुर में हरियाली का संकल्प, डीएम ने किया पौधरोपण,रक्तवीरों को किया सम्मानित‼️
- alpayuexpress
- Jun 5
- 2 min read
‼️विश्व पर्यावरण दिवस पर गाजीपुर में हरियाली का संकल्प, डीएम ने किया पौधरोपण,रक्तवीरों को किया सम्मानित‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून शुक्रवार 5-6-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर 5 जून को पूरे देश में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है तो वही 5 जून को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है ऐसे में आज गाजीपुर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और ऐसा ही एक कार्यक्रम कोतवाली इलाके के गोरा बाजार इलाके में भी हुआ जहां पर मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक दिन पूर्व से कीर्तन पाठ का आयोजन चल रहा था तो वही आज रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था जिसमें करीब 25 से ऊपर लोगों ने रक्तदान कर दूसरे की जान बचाने की शपथ लिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गाजीपुर के जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला मौजूद रहे जिन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दो पौधे भी लगाए और इसके अलावा उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया और बताया कि रक्तदान करना लोगों की जान बचाना यह सबसे बड़ी मानवता है और इसके लिए समय-समय पर समाज सेवियों को आगे आकर इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए वहीं उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर 21 जून तक 47 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य गाजीपुर में रखा गया है और आज का कार्यक्रम गाजीपुर मैं गुजर रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 2 लाख पौधे लगाकर कार्यक्रम का आगाज किया गया है ऐसे में उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लगाए पौधे से हरियाली आएगी साथ ही साथ लोगों को कई तरह के राहत भी देने का काम करेगा।





Comments