top of page
Search

विवाहिता ने घर में छत की कुंडी से फांसी लगाकर की आत्महत्या!..पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

  • alpayuexpress
  • Mar 25, 2024
  • 1 min read

विवाहिता ने घर में छत की कुंडी से फांसी लगाकर की आत्महत्या!..पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर खानपुर थानाक्षेत्र के तुलसीपुर गांव में विवाहिता ने घर में छत की कुंडी से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाकर मौके पर सीओ सहित फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। बहरियाबाद के भंवरूपुर की मूल निवासिनी मनीषा चौहान बचपन से ही तुलसीपुर निवासी अपने नाना सतिराम चौहान के घर पर रहती थी। उसकी शादी करीब 7 साल पूर्व देवगांव के मोलनापुर निवासी विजय चौहान से हुई थी। कुछ दिनों पूर्व वो अपनी महज 3 माह की दुधमुंही बेटी आस्था के साथ अपने नाना के घर तुलसीपुर आई थी। इस बीच आज उसने अपने ननिहाल में ही न जाने किस वजह से इस घटना को अंजाम दे दिया। परिजन जब उसके कमरे तक पहुंचे तो शव देख वो चीखने चिल्लाने लगे। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और सुराग जुटाए। सीओ शेखर सिंह सेंगर भी पहुंचे और पूछताछ की। घटना के बाद उसके मायके व ससुराल से भी लोग रोते बिलखते पहुंचे। विवाहिता ने अपने ननिहाल में ये घटना क्यों की, ये अब तक रहस्य बना हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी दुधमुंही बेटी सभी को एकटक देख रही थी। उसे तो ये तक नहीं पता था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page