top of page
Search

⭕विधायक बेदी राम ने खोली विकास की पोल!..बोले,लोग बांस-बल्ली के सहारे जला रहे बिजली

  • alpayuexpress
  • May 13
  • 2 min read

‼️बिजली व्यवस्था पर बड़ा खुलासा‼️

⭕विधायक बेदी राम ने खोली विकास की पोल!..बोले,लोग बांस-बल्ली के सहारे जला रहे बिजली

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


मई बुधवार 12-5-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर देश भले ही विकास कर रहा है और विकास के नए-नए दावे पेश किया जा रहे हैं लेकिन उन दावों के बीच में भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक ने आज एक ऐसी बात बता दिया की उनके विधानसभा के 11 मजरो में आजादी के बाद से आज तक विद्युतीकरण नहीं हुआ हालांकि यहां पर लोग अपने जुगाड़ से बांस बल्ली लगाकर बिजली जलते हैं। वही मोदी के सोना नहीं खरीदने की अपील पर कहा कि जिसे खरीदना होगा वह खरीदेगा ही।

गाजीपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में बिजली की समस्या बनी हुई है जिसका मामला आए दिन मीडिया की सुर्खियां भी बन रही है इसी को लेकर आज जनपद स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक हुई जिसमें जनपद के सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए और इस बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जखनिया विधायक बेदी राम भी शामिल हुए और उन्होंने बैठक को लेकर बताया कि उनके इलाके में जो बिजली के ट्रांसफार्मर है उनकी क्षमता वृद्धि को लेकर बैठक में बात उठाई गई।

इस दौरान विधायक ने बताया कि उनके विधानसभा में कई ऐसे मजरे हैं जहां पर आज तक बिजली विभाग ने विद्युतीकरण की योजना नहीं चलाई नही कोई बिजली का खंभाल लगाया और ना ही बिजली के तार पहुंचाया इस तरह के एक दो नहीं बल्कि उनके विधानसभा में कुल 11 मजरे हैं। और हैरानी की बात यह है कि इन मजरों में रहने वाले राजभर हरिजन और मुसहर समाज के लोग निवास करते हैं जो समाज के अंतिम पायदान पर आते हैं उन्होंने बताया कि यहां के लोग अपना बास बल्ली लगाकर जुगाड़ से बिजली तो जलाते हैं लेकिन सरकारी स्तर पर उनके मोहल्लों में आजादी के बाद से आज तक विद्युतीकरण नहीं हुआ। इस मामले के सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल इसकी जांच कर कर विद्युतीकरण करने का आश्वासन दिया।

एक तरफ जहां मोदी जी 1 साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील कर रहे हैं तो वहीं सुभाषपा विधायक का कहना है कि जिनको सोना खरीदना होगा वह खरीदेगा ही प्रधानमंत्री जी ने कहा है तो कुछ सोच समझ कर ही कहां होगा ऐसे में सोना महंगा है तो उन्होंने सतर्क किया है थोड़ा सस्ता हो जाए तब आप लोग खरीदारी करें।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page