top of page
Search

विधायक निधि से!...आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की विधायक ने की सहायता

alpayuexpress

जमानिया/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


विधायक निधि से!...आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की विधायक ने की सहायता


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। समय-समय पर असहाय गरीब और दलित बस्ती के लोगों की मदद के लिए तैयार रहने वाले जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने एक बार फिर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मददगार साबित हुए है। विधायक ओमप्रकाश सिंह ने अपनी विधायक निधि से डेढ़ दर्जन से ज्यादा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के इलाज के लिए सहायता की है।

विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को विधायक निधि से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है, जिसके कारण उन मरीजों को इलाज में सहूलियत होगी। मन्नू सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 16लाख रुपए क्षेत्र के 17 जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए दिए गए हैं। इसके अलावा भी तमाम अन्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की मदद की कवायद चल रही है। मन्नू सिंह ने बताया कि क्षेत्र के असहाय और जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए हमारे विधायक ओमप्रकाश सिंह और उनकी टीम सदैव तत्पर रहती है।

1 view0 comments

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page