विधायक टी राम ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभा यात्रा मे भी भाग लिया।
अमित उपाध्याय मंडल ब्यूरो चीफ
ग़ाज़ीपुर:- बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के जयंती अवसर के अजगरा विधानसभा के विधायक टी राम आज करंडा के मदनपुर उर्फ प्रतापपुर, सैदपुर के आगापुर उर्फ राजापुर,महमूदपुर हथिनी,जंगीपुर विधानसभा के नसरतपुर,मलिकनाथ पुर,और दुर्गुशी मे भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वाराआयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे भाग लिया। विधायक टी राम ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभा यात्रा मे भी भाग लिया।
विधायक टी राम ने कहा कि आजादी के बाद केन्द्र और प्रदेश कि यह पहली सरकार है जो बाबा साहब के सपनो को पुरा करने का काम कर रही है।आज गरीब से गरीब आदमी को भोजन, कमजोर से कमजोर व्यक्ति को सम्मान मिल रहा है।भय और भुख से दूर समाज का हर व्यक्ति सरकार कि योजनाओं का बिना भेद भाव लाभ प्राप्त कर रहा है।उन्होंने कहा कि आज अगर भ्रष्टाचार दम तोड़ रहा है तो उसके पिछे भाजपा के एक एक कार्यकर्ता का योगदान है जो निस्वार्थ संगठन कि सेवा मे समर्पित है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि समता और समरसता का भाव, सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास मे निहित है जो भाजपा का मूल मंत्र है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार बाबा साहब के हर सोच और सपने को साकार करने मे समर्पित रुप से लगी है। सरकार कि हर योजना के केन्द्र मे समाज का कमजोर और अन्तिम व्यक्ति कि समृद्धि शामिल है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण 5 स्थानो को पंचतीर्थ के रूप मे विकसित करने का संकल्प लिया और उसे पुर्ण कर रहे है।
अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष शैलेष राम ने सबके प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष शैलेष राम ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
कार्यक्रम मे लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय,प्रो शोभनाथ यादव,सुनिल सिंह,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,शीला सोनकर,अच्छे लाल गुप्ता, विस्तारक रविप्रकाश, पुर्नवासी राम,पंकज सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
Komentari