top of page
Search

विदेशों में भी गुंजा गाज़ीपुर का नाम!...वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ. विजयानन्द

  • alpayuexpress
  • Apr 16, 2024
  • 1 min read

विदेशों में भी गुंजा गाज़ीपुर का नाम!...वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ. विजयानन्द


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- हिंदी के चर्चित साहित्यकार एवं जिले के मूल निवासी डॉ०विजयानन्द को वैश्विक हिंदी महासभा की अंतरराष्ट्रीय समिति का अध्यक्ष चुना गया है। उनके अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जिले उपदेश के साहित्यकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ‌। उल्लेखनीय है कि हिंदी यूनिवर्स फाउंडेशन, नीदरलैंड के सभागार में डॉ० विश्वास दुबे की अध्यक्षता में विश्वभर के सक्रिय हिंदी सेवियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय समिति का गठन सम्पन्न हुआ।

इसके साथ ही नीदरलैंड के सुपरिचित साहित्यकार प्रो० पुष्पिता अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा डॉ०इंद्रदेव भोला इन्द्रनाथ मॉरीशस , प्रो० संजीता वर्मा, नेपाल एवं शशि महाजन, नाइजीरिया को उपाध्यक्ष बनाया गया।

डॉ ०विवेकमणि त्रिपाठी, चीन को महामंत्री, प्रो०शिवकुमार सिंह, पुर्तगाल को संयुक्त मंत्री, डॉ०धर्मयश, इंडोनेशिया को संगठन मंत्री और डॉ०भुवनदत्त,फिजी, डॉ० दरीगा कोकऐवा, कजाकिस्तान, डॉ०विनोद पांडेय , जापान, विवेक उमराव,ऑस्ट्रेलिया को मंत्री, घोषित किया गया।

डॉ०कादंबरी मेहरा, ब्रिटेन को सांस्कृतिक मंत्री, अभिषेक त्रिपाठी,ब्रिटेन को संचार (मीडिया) मंत्री, रमा शर्मा, जापान को प्रचार मंत्री, डॉ०ईरीना, सोवियत रूस को कार्यक्रम समन्वय मंत्री एवं राकेश तिवारी, भारत को कोषाध्यक्ष नामित किया गया।

विवेकमणि त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय महामंत्री(चीन) के अनुसार, सर्वसम्मति से पारित इस प्रस्ताव के उपरांत सभी हिंदी सेवियों से अपेक्षा की गई कि वैश्विक स्तर पर हिंदी को स्थापित करने के लिए भारतीय तथा विदेशी भाषाओं के अनुवाद सेतु हेतु विभिन्न कार्यक्रमों, माह के अंतिम रविवार को रात 8:30 बजे नियमित आभासीय (ऑनलाइन) किए जायेंगे। कार्यक्रमों एवं भाषाई समन्वय हेतु त्रैमासिक पत्रिका के प्रकाशन पर भी विचार किया जाएगा।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page