top of page
Search

विकासशील इंसान पार्टी के नेतृत्व में!...पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया गया

  • alpayuexpress
  • Aug 10, 2024
  • 1 min read

विकासशील इंसान पार्टी के नेतृत्व में!...पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया गया


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


अगस्त शनिवार 10-8-2024

वाराणसी:- वाराणसी जिले के महमूरगंज स्थित बिंद बाग तुलसीपुर पर विकासशील इंसान पार्टी VIP के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वीरांगना सांसद फूलन देवी का जन्मदिन को संघर्ष दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओ ने फूलन देवी के चित्र व मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर केक काट कर धूमधाम से जन्मदिन मनाने का काम किया।

जिलाध्यक्ष सुचित साहनी ने कहा कि आयरन लेडी विश्व की चौथी क्रांतिकारी महिला सांसद वीरांगना फूलन देवी ने जीवन मे इतिहास रचने का काम किया था।उन्होंने अपने संघर्ष के बलबूते सड़क से संसद तक का सफर किया था। जीवन भर संघर्षों से उनका गहरा नाता रहा है। इसलिए उनके जन्मदिन को हम संघर्ष दिवस के रुप में मनाने का काम किया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुचित साहनी, इं अरविंद मझवार, सरपंच अनिल बिंद, हरिशंकर निषाद, जिला उपाध्यक्ष चंदन निषाद, राजकुमार साहनी, जिला सचिव सुनील साहनी, अजीत बिंद, श्याम सुंदर साहनी, सुरेंद्र साहनी, धनंजय निषाद, रामनारायण बिंद, सुभाष चंद्रा, राजन बिंद, महेश कुमार, संजय साहनी, सरोज चौधरी, अजय साहनी, सदानंद निषाद के अलावा आदि निषाद समाज लोग मौजूद रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page