top of page
Search

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत करंडा के रामनाथपुर में किया गया लोक संवाद कार्यक्रम

  • alpayuexpress
  • Dec 20, 2023
  • 1 min read

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत करंडा के रामनाथपुर में किया गया लोक संवाद कार्यक्रम


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत करंडा ब्लाक अंतर्गत रामनाथपुर ग्राम पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उनकी पात्रता पूरी करने वाले ग्रामीणों से अपील किया कि वो योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने उज्ज्वला, पीएम आवास, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन आदि के बारे में जानकारी दी। योजनाओं की जानकारी देने के लिए वैन भी गांव में पहुंची थी।

ब्लाक के अधिकारियों कर्मचारियों ने ग्रामीणों को पंचप्रण की शपथ दिलाई।

इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपक यादव , सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशीष दूबे, एडीओ समाज कल्याण अमित कुमार, सचिव अशोक कुमार सिंह, पशु चिकित्सक डॉ जनार्दन यादव समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद थे।

 
 
 

コメント


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page