top of page
Search

विकसित भारत के संकल्प यात्रा शिविर में!....विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामवासियों को लाभकारी

  • alpayuexpress
  • Dec 10, 2023
  • 1 min read

विकसित भारत के संकल्प यात्रा शिविर में!....विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामवासियों को लाभकारी योजनाओं की दी जानकारी


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर राजकीय बालिका विद्यालय खानपुर में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं ग्रामवासियों को बड़े एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश सुनाया गया। संकल्प यात्रा शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामवासियों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रों का पंजीकृत सूची बनाया। खंड विकास अधिकारी सैदपुर धर्मेंद्र यादव एवं भाजपा नेता संजीव पांडेय, अचल सिंह संयुक्त रूप से योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर पंच प्रण की शपथ दिलायी। सन्तोष चौहान ने कहा कि आज सरकार सर्व समाज के जरूरतमंद लोगों को भोजन, शिक्षा, आवास, शौचालय, इलाज आदि का निःशुल्क व्यवस्था कर रही है। आरएसएस विस्तारक सैदपुर हरिओम पाठक ने कहा कि आज देश प्रदेश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। युवाओं किसानों महिलाओं एवं व्यापारियों को अपने मन मुताबिक लक्ष्य हासिल करने में सरकार खूब मदद कर रही है। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई एवं कुपोषित बच्चों को पोषण पैकेट दिया गया। नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कर उन्हें आकर्षक उपहार दिया गया। महिला समूह की महिलाओं द्वारा श्रीअन्न के मिष्ठानों की प्रदर्शनी लगाई गई। ग्रामप्रधान अमेरिका बिंद ने सभी आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मानित किया और संचालन राजकुमार सिंह ने किया।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page