top of page
Search

वांछित पच्चीस हजार का पुरस्कार घोषित इनामिया अभियुक्त!...अवैध तमन्चा व जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने

  • alpayuexpress
  • Oct 27, 2023
  • 1 min read

वांछित पच्चीस हजार का पुरस्कार घोषित इनामिया अभियुक्त!...अवैध तमन्चा व जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार


मोहम्मद इसरार पत्रकार उप संपादक


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सैदपुर कोतवाली पुलिस ने पच्चीस हजार रुपए के इनामियां अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस टीम ने वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्त पिन्टू बिन्द उर्फ अखिलेश कुमार बिन्द पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम महराजगंज (बिन्द पुरवा) थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को अवैध तमन्चा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस व लूट का 430 रूपये के साथ औड़िहार स्टेशन से पांच बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वन्दना सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार ओझा, मुख्य आरक्षी यशवन्त सिंह,आरक्षी गौरव सिंह व जयप्रकाश गोड़ थाना सैदपुर गाजीपुर शामिल रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page