top of page
Search

⭕वरिष्ठ वाहन चालक कैलाशपति तिवारी सेवानिवृत्त!..जिला सूचना कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

  • alpayuexpress
  • Jun 30
  • 2 min read

‼️29 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद..‼️

⭕वरिष्ठ वाहन चालक कैलाशपति तिवारी सेवानिवृत्त!..जिला सूचना कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

नेहाल अली ब्यूरो चीफ

जून मंगलवार 30-6-2026

भदोही:- खबर भदोही जिले से है जहां पर जिला सूचना कार्यालय,भदोही में मंगलवार को वरिष्ठ वाहन चालक श्री कैलाशपति तिवारी के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके 29 वर्षों के समर्पित, अनुकरणीय एवं निष्कलंक शासकीय सेवा-काल को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना की तथा स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि श्री कैलाशपति तिवारी ने अपने पूरे सेवा-काल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने बताया कि श्री तिवारी की नियुक्ति 11 अगस्त 1997 को हुई थी और उन्होंने 29 वर्षों तक पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आज 30 जून 2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के साथ उन्होंने अपनी शासकीय सेवा सफलतापूर्वक पूर्ण की है। जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि श्री तिवारी का सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने कार्यालय के कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं दक्षता के साथ संपादित किया तथा अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता से विभाग की कार्यप्रणाली को निरंतर सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक शक्ति उसके कर्मठ एवं ईमानदार कर्मचारी होते हैं और श्री कैलाशपति तिवारी ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से इस बात को सार्थक सिद्ध किया है।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्री तिवारी सदैव सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करने के पक्षधर रहे। उन्होंने अपने कनिष्ठ सहयोगियों का मार्गदर्शन किया तथा टीम भावना के साथ प्रत्येक दायित्व का निर्वहन किया। उनके अनुभव, सादगी एवं सकारात्मक कार्यशैली को कार्यालय परिवार सदैव याद रखेगा।

समारोह के दौरान श्री कैलाशपति तिवारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।

अपने संबोधन में श्री कैलाशपति तिवारी ने कहा कि शासकीय सेवा उनके जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय रही है। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सदैव परिवार जैसा सहयोग और स्नेह मिला, जिसके कारण वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके। उन्होंने सभी कर्मचारियों से ईमानदारी, समयपालन एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए विभाग की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक गुलाबधर यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर मानवेन्द्र कुमार, अनुसेवक आकाश कुमार, वाहन चालक राज कुमार सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page