top of page
Search

वरिष्ठ पत्रकारों के यहां छापे मारी की कार्यवाही!...गलत धाराओं में गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्र

  • alpayuexpress
  • Oct 7, 2023
  • 1 min read

वरिष्ठ पत्रकारों के यहां छापे मारी की कार्यवाही!...गलत धाराओं में गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर हुआ नारेबाजी प्रदर्शन


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के वरिष्ठ पत्रकारों के यहां छापे की कार्यवाही के बाद उनकी गलत धाराओं में गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए, कांग्रेस ने नारेबाजी की कहा पत्रकारों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार के इशारे पर हुई उत्पीड़न की कार्यवाही बताया है। इसी क्रम में आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवी वर्ग ने गांधीवादी तरीके से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्रक जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से भेजा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने केंद्र की मोदी सरकार को न्यूज क्लिक वेबसाइट से जुड़े ठिकानों और वरिष्ठ पत्रकारों पर गलत छापेमारी का आरोप लगाया है और कहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सरकार डरा धमका कर अपने नियंत्रण में रखना चाहती है और जो भी इनके काले कारनामों का सच जनता को दिखाता है उसपर ये भाजपा सरकार उत्पीड़नात्मक कार्यवाही कर रही है। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए इसे मोदी सरकार का षड्यंत्र बताया। वहीं प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पत्रकारों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में है, 3 अक्तूबर को नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में 7 पत्रकारों के घर पर रेड डाली गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पत्रकारों के घर रेड डाली, इसके बाद उन्हें हिरासत में भी लिया।

 
 
 

Kommentare


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page