top of page
Search

वन रेंज परिसर में स्टाल,प्रदर्शनी,गोष्ठी और पौध रोपण का!...आयोजन कर वन विभाग ने वानिकी नव वर्ष की शु

  • alpayuexpress
  • Oct 1, 2023
  • 2 min read

वन रेंज परिसर में स्टाल,प्रदर्शनी,गोष्ठी और पौध रोपण का!...आयोजन कर वन विभाग ने वानिकी नव वर्ष की शुरुआत की


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाज़ीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह महेगवा स्थित वन रेंज परिसर में 1 अक्टूबर रविवार को स्टाल ,प्रदर्शनी, गोष्ठी और पौध रोपण का आयोजन कर वन विभाग ने वानिकी नव वर्ष की शुरुआत की।जिसमे वन सरंक्षण, पौध रोपण, आग से वनो को बचाने, और नर्सरी तैयार करने की विधियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि आज के हालात में वन पर्यावरण सरंक्षण के लिए एक मात्र संजीवनी है जो वनों और मनुष्य का अटूट रिश्ता मनुष्य के सृजन काल से रहा है।इसका सरंक्षण सभी के सहयोग से ही संभव हो रहा है।कहा कि जंगल सबके लिए है क्योंकि सभी लोग उसी से शुद्ध हवा लेते है प्रत्येक लोगों को पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए आज के परिवेश में लोग हरे पेड़ों की कटाई बहुत तेजी से कर रहे हैं जिसका फल यह है कि पर्यावरण जो हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है वह भी खतरा बना हुआ है।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व ब्लाक प्रमुख सीता सिंह के द्वारा पौधारोपण भी किया गया। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह ने कहा कि वन विभाग वानिकी में आठ कार्यक्रमों को लेकर काम कर रहा है।उसमे सबसे ज्यादा महत्व पौध रोपण और पुराने पौधो को संरक्षित करने और नर्सरी तैयार करने का है।यहां के जंगल में पौधे खुद पनपते बढ़ते है और प्राकृतिक पौधो को काटा ना जाए तो जंगल खुद घना हो जाएगा साथ ही जड़ी बूटी, जीव जंतुओं को बढ़वा मिलेगा।आह्वान किया की हर वर्ष में फलदार और इमारती पौधे रोपित किए जाए।और जंगलों को नुकसान ना पहुंचाया जाए तो हम जंगलों को पुनः पुराने घने अवस्था में ला सकेंगे। उप प्रभागीय वनाधिकारी विवेक यादव ने भी विचार रखे और सभी ने उपस्थित लोगो ने वन सरंक्षण का संकल्प लिया।मौके पर विशाल गुप्ता रेंजर मरदह, धर्मेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि शैलेश यादव, बृजेश सिंह,शशि प्रकाश सिंह, आनंद शेखर ,गौरव सिंह, नम्रता सिंह, लव सिंह ,विजय शंकर सिंह व सभी वन विभाग के कर्मचारी इस मौके पर उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक विशाल गुप्ता वन रेंजर के द्वारा आए हुए सभी आगंतुक लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page