top of page
Search

लीलाधर की सजी भव्य झांकी भक्तों ने निकाली शोभायात्रा!..शनिवार को भक्तगण निशान ध्वजा लेकर जाएंगे खाटू धाम

  • alpayuexpress
  • Mar 16, 2024
  • 1 min read

लीलाधर की सजी भव्य झांकी भक्तों ने निकाली शोभायात्रा!..शनिवार को भक्तगण निशान ध्वजा लेकर जाएंगे खाटू धाम


⭕यात्रा गिरजाघर,गोदौलिया,मैदागिन ,मलदहिया होते हुए पहुंची कैन्ट स्टेशन


संतोष कुमार सिंह ब्यूरो चीफ


वाराणसी :- श्रीश्याम मंडल की ओर से फागुन महोत्सव पर लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर में रंग- बिरंगे फूलों से लीलाधर की झांकी सजाई गई और मंदिर परिसर को सजाया गया रात्रि में जागरण हुआ और निशान पूजन की गई | प्रभु की आरती संजय पुजारी ने उत्तारी,15 मार्च शुक्रवार दोपहर में संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज मंत्री अजय खेमका प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने भक्तों को निशान देकर यात्रा का शुभारंभ किया। तत्पश्चात संदीप दुबे व आयुष मुरारका के संयोजक में श्रीश्याम खाटू धाम ध्वजा शोभायात्रा निकाली गई यह यात्रा गिरजाघर,

गोदौलिया,बांसफाटक, चौक, बुलानाला, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, मलदहिया होते हुए शाम को कैट स्टेशन पहुंची यात्रा में बैंडबाजों पर श्याम नाम धुन बज रही थी | सैकड़ों महिलाएं-पुरुष और बच्चे श्याम निशान लिए गाते चल रहे थे गाड़ी पर श्याम प्रभु की अलौकिक झांकी सजाई गई थी | मारवाड़ी समाज के प्रदीप तुलस्यान मंत्री मनोज जाजोदिया महेश चौधरी मनीष गिनोडिया यदु देव अग्रवाल श्याम लोहिया द्वारा प्रभु की आरती उतारी,भक्तो को शरबत पिलाया गया और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कैंट स्टेशन से सायंकाल पांच बजे मरुधर एक्सप्रेस से जयपुर गए वहां विश्राम कर 17 मार्च को निशान ध्वजा लेकर पैदल खाटू धाम जाएंगे जहां प्रभु के चरणों में निशान अर्पण करेंगे। संयोजन में संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज, मंत्री अजय खेमका, सुरेश तुलस्यान, संदीप शर्मा कानू ,सुशील गाड़ोदिया, पवन कुमार अग्रवाल, पप्पु नमक वाला आलोक मोदी, भगवती शर्मा ,दीपक शर्मा,जागृति प्रशांत,अंश गाड़ोदिया आदि लोग साथ में चल रहे थे ||

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page