लाल जी गुप्ता पत्नी सहित भाजपा मे हुवे शामिल
- alpayuexpress
- Apr 13, 2023
- 1 min read
लाल जी गुप्ता पत्नी सहित भाजपा मे हुवे शामिल

अमित उपाध्याय मंडल ब्यूरो चीफ
गाजीपुर।नगर पंचायत जंगीपुर के निवर्तमान अध्यक्ष लाल जी गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी को आज भाजपा जिला कार्यालय,छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जिला प्रभारी अशोक मिश्रा,पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय कि उपस्थिति मे पार्टी का पट्टा पहनाकर भाजपा कि सदस्यता ग्रहण कराया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि लाल जी गुप्ता के भाजपा मे पुनर्वापसी से जंगीपुर विधानसभा मे पार्टी की क्षमता मे अतुलनीय वृद्धि हुई है।तथा आगामी नगर निकाय चुनाव मे भाजपा जिले कि सभी नगरपालिका तथा नगर पंचायतों पर परचम लहराएगी।
लाल जी गुप्ता 1993 मे विद्यार्थी परिषद से जुड़कर भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा मे मंडल अध्यक्ष तक रह चुके है।तथा 2017 के नगर पंचायत चुनाव मे स्वतंत्र प्रत्याशी के रुप मे जंगीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर विजयी रहे है।
इस अवसर पर पुर्व विधायक कालीचरन राजभर, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,शीला सोनकर आदि उपस्थित रही।
コメント