top of page
Search

लापता बालक बालिकाओ का कुछ पता नहीं!.. परिजनो की तहरीर पर पुलिस तलाश में जुटी

  • alpayuexpress
  • Jul 18, 2024
  • 2 min read

लापता बालक बालिकाओ का कुछ पता नहीं!.. परिजनो की तहरीर पर पुलिस तलाश में जुटी


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


जुलाई गुरुवार 18-7-2024

गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर खेत पर पिता के लिए खाना देकर घर के लिए निकले दो किशोर व दो किशोरियों का घर न पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा आस पास सहित नाते रिश्तेदारों के यहां भी पता करने के बाद भी जब लापता बालक बालिकाओ का कुछ पता नहीं पता चला तब थक हार परिजन इसकी सूचना पुलिस को दिए पुलिस ने तहरीर लेकर की तलाश में जुट गई हैं। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल गांव निवासी मुन्ना मुसहर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 15 जुलाई की दोपहर पुत्री लीलमी (17), पुत्र किशन (12), राजन (8) और चचेरे भाई श्यामदेव की पुत्री आरती (17) के साथ घर से खाना देने के लिए खेत पर आई थी खेत से खाना देने के बाद बच्चे घर नहीं पहुँचे शाम को जब परिजन खेत से घर पहुंचे तो चारों बच्चे घर नहीं मिले परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो कुछ पता नहीं चला पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों के यहां भी काफी तलाश की गई लेकिन चारों बच्चों की जानकारी नहीं मिल पाई। इधर बच्चों के दो दिन से लापता होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पुलिस ने मुन्ना मुसहर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चारों बच्चों की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी है तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्जकर बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस पता लगा लेगी।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page