top of page
Search

लाड़की बहन योजना से रक्षाबंधन बना खास!...बहनों ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का जताया आभार

  • alpayuexpress
  • Aug 8, 2025
  • 2 min read

लाड़की बहन योजना से रक्षाबंधन बना खास!...बहनों ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का जताया आभार

संतोष नाई वरिष्ठ पत्रकार


शीतल सुरेश गंभीर की लोकप्रियता और विकास कार्यों की लाड़की बहनों ने की सराहना


अगस्त शुक्रवार 8-8-2025

मुंबई, प्रतिनिधि:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में अपने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता के सुख-दुख में भागीदार बनते हुए विकास की नई इतिहास लिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए एक से बढ़कर एक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इन्हीं में से एक है लाड़की बहन योजना, जिसने देशभर की करोड़ों बहनों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में बहनों के खातों में आर्थिक सहायता की राशि भेजकर त्योहार को और भी खास बना दिया। जैसे ही बहनों के बैंक खातों में योजना की किस्त पहुँची, पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। कई बहनों ने कहा कि यह त्यौहार उनके जीवन का यादगार क्षण बन गया है।

शीतल सुरेश गंभीर की लोकप्रियता और विकास कार्यों की सराहना:-माहिम विधानसभा क्षेत्र में भी इस योजना का असर साफ देखा गया। यहां की महिला नगर सेविका शीतल सुरेश गंभीर लगातार महिलाओं को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही हैं। बहनों ने बताया कि शीतल गंभीर न केवल योजनाओं की जानकारी देती हैं, बल्कि लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं।स्थानीय महिलाओं का कहना है कि शीतल गंभीर ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र की सड़क, पानी और स्वच्छता जैसी बुनियादी समस्याओं को हल करने के लिए दिन-रात मेहनत की है। उनकी सक्रियता और जनसेवा भाव से लोगों में भाजपा और उनके प्रति गहरा विश्वास कायम हुआ है।माहिम विधानसभा की महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए जो कदम उठाए हैं, वे ऐतिहासिक हैं।स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शीतल सुरेश गंभीर की लोकप्रियता और भाजपा की योजनाओं का सकारात्मक असर आगामी चुनावों में भी दिख सकता है। माहिम की जनता का भरोसा और बहनों का समर्थन इस ओर संकेत दे रहा है कि भविष्य में भाजपा को भारी बहुमत से सफलता मिल सकती है।रक्षाबंधन के त्योहार में विकास की सौगात:-रक्षाबंधन जहां भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के वचन का पर्व है, वहीं इस बार भाजपा सरकार ने इसे विकास और सशक्तिकरण का प्रतीक भी बना दिया। बहनों के खातों में राशि पहुंचने के बाद कई महिलाओं ने कहा, "यह राखी हमारे लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि सरकार की तरफ से मिला सम्मान है।"

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page