top of page
Search

लाखों रुपये खर्च कर बनाई गयी टंकी बनी शो पीस!...दस साल बाद भी इस टंकी से पानी की सप्लाई नहीं

  • alpayuexpress
  • Apr 17, 2024
  • 1 min read

लाखों रुपये खर्च कर बनाई गयी टंकी बनी शो पीस!...दस साल बाद भी इस टंकी से पानी की सप्लाई नहीं


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर गांव में पेय जल उपलव्ध कराने हेतु करीब 10 साल पहले दुल्लहपुर शंकर सिंह गांव में बनायी गयी टंकी मात्र शो पीस बनकर रह गयी है। लाखों रुपये खर्च कर बनाई गयी टंकी जर्जर हो कर अंतिम सांसें गिन रही है। घरों तक पानी पहुंचाने के लिए नल भी लगाए गए लेकिन लाखों रुपए की लागत से बनी टंकी का आज तक उद्घाटन नहीं हो सका और जिम्मेदार लोग मुक दर्शक बने हुए हैं और दस साल बाद भी इस टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो पायी।

इसकी शिकायत क्षेत्र की जनता व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जल निगम विभाग सहित जिला अधिकारी से भी की जा चुकी है लेकिन नतीजा सिफर रहा है।

ग्राम प्रधान हरिओम मद्धेशिया ने कहा कि पानी टंकी का निर्माण हुए दस साल हो गए। यहां गांव के घरों तक पाइपलाइन बिछाई गई इसको लेकर दस सालों में बीस बार पत्र भी उच्च अधिकारियों को दिया गया लेकिन आज तक पानी टंकी किसी को हैंडओवर नहीं किया गया‌। मजेदार बात तो यह रही कि पानी टंकी हेतु ट्रांसफार्मर भी लगाया गया और बिजली का बिल भी ग्राम सभा पर आ रहा है। आखिर इसका निदान कब और कैसे होगा यह एक यक्ष प्रश्न बनकर खड़ा है।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page