top of page
Search

लव मैरिज विवाद में!..महिला समेत पूरा परिवार बना पिटाई का शिकार,गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

  • alpayuexpress
  • Jun 18
  • 2 min read

लव मैरिज विवाद में!..महिला समेत पूरा परिवार बना पिटाई का शिकार,गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

ree

मिथिलेश यादव पत्रकार


जून बुधवार 18-6-2025

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर खानपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां लव मैरिज को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत उसका पूरा परिवार बुरी तरह से पिटाई का शिकार बन गया। घटना दिनांक 10 जून 2025 की सुबह करीब 8 बजे की है। पीड़िता प्रतिमा देवी पत्नी अभिषेक कुमार, निवासी ग्राम अलीमापुर, थाना खानपुर ने इस मामले को लेकर थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि उनके पड़ोसी संकठा प्रसाद पुत्र रामचंद्र, उनके पुत्र आदर्श त्यागी और आशुतोष त्यागी, शुभम कुमार पुत्र मूलचंद्र राम, तथा उषा देवी पत्नी मूलचंद राम,इन सभी ने एक राय होकर उनके घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला कर दिया।

ree

हमले के दौरान प्रतिमा देवी को सिर, पीठ, हाथ और कमर में गंभीर चोटें आईं और उनका सिर भी फट गया।हंगामा सुनकर जब पीड़िता की सास माया देवी, देवर आदित्य कुमार और पति अभिषेक उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन सभी पर भी हमला बोल दिया। इस हमले में माया देवी के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं, वहीं देवर आदित्य कुमार के सिर और चेहरे पर गंभीर प्रहार हुआ जिससे वे बेहोश हो गए। पीड़िता के पति अभिषेक के दाहिने कंधे में भी गंभीर चोट आई है।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले ने परिवार को मानसिक और शारीरिक रूप से गहरा आघात पहुंचाया है।

ree

घटना के बाद पीड़िता और घायल परिजनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।और खानपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विवाद लंबे समय से चल रहा था, जिसका मुख्य कारण कथित तौर पर एक लव मैरिज है, जिससे आरोपी पक्ष असंतुष्ट था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है,और फिर मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से न्याय की मांग करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की अपील की है। घटना ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोग इस तरह की हिंसक घटनाओं को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page