top of page
Search

रौजा तिराहे पर चलाया गया!..यातायात जागरूकता अभियान,जिला अपराध निरोधक कमेटी ने कराया यातायात नियमों का पालन

  • alpayuexpress
  • Jan 8
  • 2 min read

रौजा तिराहे पर चलाया गया!..यातायात जागरूकता अभियान,जिला अपराध निरोधक कमेटी ने कराया यातायात नियमों का पालन


ree

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


जनवरी बुधवार 8-1-2025

गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है। जहां उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी गाज़ीपुर के जिला सचिव,जेल पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिन बुधवार को जिला कमेटी गाजीपुर द्वारा यातायात जागरूकता अभियान नगर के रौजा तिराहे पर चलाया गया । जिसमें एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव , यातायात सीओ बलराम , यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी सहित जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर के द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को फूल माला पहनाकर और पंपलेट देकर जागरूक किया गया । साथ ही कोहरे को देखते हुए , गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर भी लगाया गया ।

ree

वही इस कार्यक्रम के अंत में अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह व बुके देखकर अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया । इस मौके पर एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अपराध निरोधक समिति बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है , हम उनकी इस कार्य की सराहना करते हैं । आप सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें । तत्पश्चात जोनल सचिव वाराणसी जोन के सचिव संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह संस्था शासन द्वारा संरक्षित जेल मैनुअल के अनुसार कार्य करती है , जेल में बंद कैदियों के पुनर्वास एवं देख रेख के साथ साथ शासन प्रशासन के हर कार्य में सहयोग कर जनता को सरकार की नितियों के प्रति जागरूक करती है ।

ree

इस मौके पर अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह , सुनील गुप्ता, मदन मोहन सिंह , विनीत चौहान, सुजीत कुमार सिंह, सुभाष कुमार , पवन मिश्रा , सुनील कुमार सिंह , अभिषेक सिंह , विनीत दुबे , मुकेश उपाध्याय , शेरशाह , पंकज पांडे , इंद्र बहादुर सिंह, प्रभाकर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page