top of page
Search

रेल मंत्रालय द्वारा!...मऊ से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक की नई ट्रेन सेवा की हुई शुरुवात

  • alpayuexpress
  • Nov 22, 2023
  • 2 min read

रेल मंत्रालय द्वारा!...मऊ से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक की नई ट्रेन सेवा की हुई शुरुवात


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:-खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर रेल मंत्रालय द्वारा मऊ से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस नई ट्रेन सेवा का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मालूम की मऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स मऊ के मध्य साप्ताहिकी नई गाड़ी का शुभारंभ 22 नवंबर 2023 को मऊ प्रयागराज जंक्शन उद्घाटन ट्रेन सेवा को चलकर किया जाएगा। इस उद्घाटन ट्रेन सेवा को माननीय रेल संचार सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16:00 बजे हर झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।इस अवसर पर मऊ जंक्शन स्टेशन पर आयोजित समारोह में माननीय मंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरी रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत उत्तर प्रदेश सरकार श्री अरविंद कुमार शर्मा, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री यशवंत व माननीय सदस्य विधान परिषद श्री विक्रांत सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय मंडल के वरिष्ठित रेलवे अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बता दें कि 05181 मऊ प्रयागराज जंक्शन उद्घाटन ट्रेन सेवा मऊ से 16:00 बजे प्रस्थान कर मोहम्मदाबाद से 16. 32 मिनट ,आजमगढ़ से 17:02 खोरासन रोड से 1807 शाहगंज से 18:40 बजे जौनपुर से 19:20 मंडीयाहू से 19.52 बजे जंघई से 20.27 बजे फूलपुर से 21:00 बजे तथा प्रयाग से 21. 52 बजे छूटकर 2215 बजे प्रयागराज पहुंचेगी ।यह गाड़ी अत्याधुनिक एल एच बी रेल से चलाई जाएगी। इस रेल में लगेज

सह जनरेटर यान का। सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार श्रेणि के, चार शयनयान ,पांच वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमिक्स श्रेणी के 10 वातानुकूलित सेकेंड श्रेणी का एक एल एस एल आर डी. के एक कोच सहित 22 कोच लगाए जाएंगे ।यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page