top of page
Search

रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष के बाद!...ग्रामीण ने किया प्रदर्शन

alpayuexpress
Jun 30, 2024
1 min read

रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष के बाद!...ग्रामीण ने किया प्रदर्शन


आदित्य कुमार सीनियर क्राईम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर रामपुर माझा थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर कला गांव में इस समय कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है।रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणो ने प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय गांव निवासी बद्रीनाथ कुशवाहा ने सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण कर रास्ते को बंद कर दिया है। जिसको लेकर लोगों में रोष है। अभी हाल ही में दो पक्षों में जमकर मार-पीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। लेकिन अब ग्रामीण रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर लामबंद हो गए हैं। ग्राम प्रधान लल्लन कुरैशी ने बताया कि मेरे गांव में पुराना रास्ता को बद्रीनाथ द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया गया है। जिसकी कई बार शिकायत अधिकारियों से की गई है लेकिन केवल सिर्फ अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि रास्ते से अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रास्ते से अतिक्रमण हटते ही मेरे द्वारा खड़ंजा या इंटरलॉकिंग लगाने का काम किया जायेगा।

फिलहाल गांव के पुराने रास्ते पर अतिक्रमण का मामला एसडीएम कोर्ट सैदपुर में विचाराधीन है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page