top of page
Search

राज्यसभा सांसद डॉ संगीत बलवंत के हाथों!..MSME के तहत गाजीपुर के 250 लोगों में बांटे गए 40 करोड़ से ज्यादे का लोन

  • alpayuexpress
  • Mar 4, 2025
  • 2 min read

राज्यसभा सांसद डॉ संगीत बलवंत के हाथों!..MSME के तहत गाजीपुर के 250 लोगों में बांटे गए 40 करोड़ से ज्यादे का लोन


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


ऋण के माध्यम से छोटे- छोटे उद्यमियों का उत्थान होगा और भारत को विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर करेगा


मार्च मंगलवार 4-3-2025

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आयोजित विशेष MSME कैंप में आज 250 लोगों को 40 करोड़ रुपये से अधिक का लोन वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देना है, बल्कि भारत को एक विकसित देश की ओर ले जाना भी है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत इस कैंप में 40 करोड़ रुपये से अधिक का लोन वितरित किया गया है। दरअसल इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवन्त रही। साथ ही मुख्यविकास अधिकारी संतोष वैश्य और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय मुम्बई के जीएम मनोज कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान मेगा कैम्प में इन सभी लोगों के हाथों 250 लोगों में तकरीबन 40 करोड़ से ज्यादे का लोग वितरित किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने कहा कि शहनाई पैलेस में यूनियन बैंक आफ इंडिया के तरफ से एसएमएसई कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें आज अच्छी संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं इस कैंप में लगभग 40 करोड़ के आसपास ऋण का वितरण किया गया है और इसमें तकरीबन ढाई सौ को लाभान्वित हुए हैं इस दौरान उन्होंने बताया कि बैंक का मानना है कि इस माह लगभग 75 करोड़ ऋण देने का टारगेट पूरा करेंगे। इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार वश्य ने कहा कि यह लोन लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा, जिससे स्थानीय रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय, मुंबई के जीएम मनोज कुमार ने भी इस कैंप की सराहना की और MSME सेक्टर को भारत की अर्थव्यवस्था के लिए रीढ़ बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार का सपना विकसित भारत बनाने का है, और यह बिना MSME सेक्टर को बढ़ावा दिए पूरा नहीं हो सकता। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देश के टॉप पांच बैंकों में शामिल है और MSME सेक्टर को सपोर्ट करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। MSME न केवल रोजगार के नए अवसर प्रदान करता है बल्कि हमारे देश के एक्सपोर्ट में भी बड़ी हिस्सेदारी रखता है। इस कैंप का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें बिना कोलैटरल सिक्योरिटी के लोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page