⭕राजस्व कर्मियों से गुंडागर्दी की तो!..लगेगा गैंगस्टर और गुंडा एक्ट,140 हेक्टेयर जमीन कराई खाली
- alpayuexpress
- May 21
- 2 min read
‼️डीएन अनुपम शुक्ला का सख्त संदेश!..‼️
⭕राजस्व कर्मियों से गुंडागर्दी की तो!..लगेगा गैंगस्टर और गुंडा एक्ट,140 हेक्टेयर जमीन कराई खाली

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई गुरुवार 21-5-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के द्वारा 12 मई से और अब तक न्यायालय के आदेशों पर करीब 700 जमीनी विवाद जिसमें सरकारी भूमि पर कब्जा के मामले भी शामिल है इन मामलों का निस्तारण करते हुए कब्जा दिलाने का काम किया है लेकिन इस दौरान बहुत सारे लोग राजस्व कर्मचारी से उलझने गाली गलौज करने या फिर उनसे मारपीट करने तक का काम कर देते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ गाजीपुर के जिलाधिकारी ने सख्त रूप अपनाते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों के साथ कोई भी इस तरह का कृत्य करता है तो उनके खिलाफ गुंडा एक्ट , NSA , गैंगस्टर के साथ अन्य जो भी कारवाइयां हो सकती हैं वह किया जाएगा।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि 12 मई से लेकर 20 मई 2026 तक राजस्व मामलों का निस्तारण और न्यायालय के फैसले का इंप्लीमेंटेशन धरातल पर किए जा रहे हैं जिसमें पिछले 8 दिनों में करीब 700 मामलों का निस्तारण किया गया है जिसमें 140 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि को खाली कराया गया है जिसमें विभिन्न तहसीलों की टीम राजस्व की टीम और पुलिस के टीम के साथ ब्लॉक की टीम भी लगी हुई है उन्होंने बताया कि इन मामलों में धारा 24 जो पैमाइश के मामले होते हैं धारा 116 जो बटवारा के मामले हैं और धारा 67 जो सरकारी भूमि पर कब्जा के मामले हैं इन सभी मामलों का निस्तारण कराया है ऐसे में राजस्व कर्मी जब भी फील्ड में जाते हैं और कोई कार्य करते हैं तो न्यायालय के आदेश पर करते हैं ऐसे में जनता को कोई शिकायत है तो वह उनके उच्च अधिकारी को अपनी समस्या बता सकता है और न्यायालय का मामला है तो उसके लिए अपील कर सकता है और मामला ज्यादा समय से न्यायालय में है तो संबंधित न्यायालय से स्टे प्राप्त कर सकता है लेकिन बहुत सारे मामले में देखा गया है कि राजस्व कर्मचारियों को मौके पर काम न करने देना उनके साथ गुंडागर्दी करना यह सब अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसा कृत्य किसी के द्वारा किसी के साथ किया जाता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने मीडिया के माध्यम से गाजीपुर की जनता को कहा कि इस तरह का कोई भी कृत्य ना करें और मामला हम लोगों तक आएगा तो हम लोग दंडात्मक कार्रवाई तो करेंगे साथ ही गुंडा एक्ट या फिर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट या फिर गैंगस्टर ही क्यों ना लगाना पड़े हम लोग वह सभी कार्रवाई करेंगे और यह मेरा मैसेज उन अराजक तत्वों के लिए है जो इस तरह के कृत्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश का मिस यूज करने का कोई भी लोग तरीका ना ढूंढे क्योंकि ग्राउंड में जो जनता है उन्हें सब पता है कि क्या गलत और क्या सही है और यदि कोई भी व्यक्ति गलत का साथ देगा प्रशासन अपना पूरा तंत्र लगाकर उन्हें दंड देने की कार्रवाई करेगा।





Comments