top of page
Search

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय!...ग्राम सभा सहेड़ी में इंजीनियर की मौजूदगी में हो रहा घटिया सामग्री से निर्माण।

  • alpayuexpress
  • Jul 29, 2024
  • 2 min read

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय!...ग्राम सभा सहेड़ी में इंजीनियर की मौजूदगी में हो रहा घटिया सामग्री से निर्माण।


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


⭕विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से ठेकेदार द्वारा लाखों की प्रोजेक्ट को लगाया जा रहा है चुना


जुलाई सोमवार 29-7-2024

गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर करण्डा क्षेत्र के ग्राम सभा सहेड़ी में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्मार्ट मीटिंग हॉल बनाया जा रहा है जिसमें लगने वाले मटेरियल घटिया किस्म की लगाई जा रही है जिसकी सूचना पत्रकारों को मिली तो मौके पर पहुंचकर देखा गया कि पिलर में लगने वाले मटेरियल जैसे की गिट्टी को खराब पाया गया । वहीं मौके पर मौजूद काम करा रहे मेंठ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह सफेद गिट्टी जो लग रही है ड्राइवर ने गलती से गिरा दिया है इसीलिए हम लोग यूज कर रहे हैं

तत्पश्चात इस घटिया मटेरियल की जानकारी ठेकेदार अनुरुद्ध पाण्डे से लिया गया तो उन्होंने गोल मटोल घूमते नजर आए तब पत्रकारों ने इस मामले की जानकारी जब विभागीय एक्सियन योगेन्द्र नाथ कुशवाहा को दिया तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी मुझे दो दिन पहले हुई थी तब मैंने पिलर में लग रही सफेद गिट्टी को हटाने के लिए ठेकेदार से कहा गया है और वहां पर हमारे इंजीनियर की देखरेख में काम चल रहा है । वहीं पत्रकारों द्वारा कंस्ट्रक्शन साइड से खराब मटेरियल का वीडियो फोटो भेजा गया तो एक्सियन द्वारा काम रोकने एवं खराब गिट्टी को हटाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया लेकिन ठेकेदार द्वारा खराब गिट्टी को कुछ ही दूरी पर रखकर उसमें इस्तेमाल किया जा रहा है। आप वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं कि मौके पर मौजूद काम कर रहे मजदूरों द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page