top of page
Search

रफ्तार का कहर : नौकरी करके घर जा रहे पत्रकार पुत्र को बोलेरो ने रौंदा,इलाज के दौरान मौत के बाद मचा क

  • alpayuexpress
  • Nov 11, 2022
  • 1 min read

सैदपुर/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


रफ्तार का कहर : नौकरी करके घर जा रहे पत्रकार पुत्र को बोलेरो ने रौंदा,इलाज के दौरान मौत के बाद मचा कोहराम


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उपसंपादक)


सैदपुर। थानाक्षेत्र के जौहरगंज स्थित बाईपास के पास तेज रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सैदपुर के भटौला निवासी पत्रकार के 3 पुत्र व एक पुत्री में सबसे छोटा पुत्र कमल मोहन उर्फ चिंटू 30 वाराणसी के नगर निगम में नौकरी करता था। वो ड्यूटी खत्म कर ट्रेन से औड़िहार आया। वहां रखी अपनी बाइक लेकर घर आ रहा था। वो जौहरगंज से आगे जाकर अपने घर के रास्ते पर उतरने ही वाला था कि तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे रौंद दिया। जिसमें वो गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ से रेफर किया गया। लेकिन वाराणसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कमल मोहन की अभी शादी नहीं हुई थी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page