top of page
Search

योगी राज में प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर किया जा रहा भ्रष्टाचार

  • alpayuexpress
  • Jul 8, 2023
  • 1 min read

योगी राज में प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर किया जा रहा भ्रष्टाचार


⭕देवकली के शेखपुर में आवास लाभार्थियो ने लगाया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर वसूली का आरोप


अमित उपाध्याय पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से हैं जहां पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर देवकली ब्लाक के शेखपुर में सब कुछ ठीक- ठाक नहीं चल रहा है। सच कहें तो इस योजना पर भ्रष्टाचार की नजर लग गई है। कहीं इस योजना के नाम पर लाभार्थियों से पैसे की उगाही की जा रही है, तो कही ऐसे-ऐसे लोगों को इसका लाभ दे दिया जा रहा है, जो इसके वास्तविक हकदार नहीं हैं। और जो वास्तविक हकदार हैं, उन्हें दर- दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।

देवकली ब्लाक के शेखपुर में पहुंची मीडिया के टीम ने ग्राम सभा की पड़ताल किया तो आवास लाभार्थियो ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार और प्रधान के घर के सरोज पर दस-दस हजार की वसूली का गंभीर आरोप लगाया है।

वहीं एक आवास लाभार्थी का यह भी कहना है कि कमीशन दस हजार देने के बाद भी अभी दूसरी किस्त नहीं आयी है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज का कहना है कि यह आरोप निराधार है। वहीं एक सवाल पर प्रधान प्रतिनिधि अपने आप को फंसते नजर आये।

फिलहाल पूरे मामले की जानकारी पी.डी राजेश यादव व मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य को दे दिया गया है।

लेकिन देखना अब यह होगा कि अधिकारियों द्वारा किस तरह की कार्यवाही की जाती है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page