top of page
Search

‼️युसूफपुर रेलवे स्टेशन पर!..आजाद वेलफेयर सोसाइटी की जल सेवा,यात्रियों को बांटा गया निशुल्क ठंडा पानी‼️

  • alpayuexpress
  • May 28
  • 1 min read

‼️युसूफपुर रेलवे स्टेशन पर!..आजाद वेलफेयर सोसाइटी की जल सेवा,यात्रियों को बांटा गया निशुल्क ठंडा पानी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई गुरुवार 28-5-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी-छपरा रेल मार्ग स्थित युसूफपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आजाद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रेन से सफर करने वाले मुसाफिरों को निशुल्क ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया। समाजसेवियों की इस पहल से यात्रियों को गर्मी में काफी राहत मिली और लोगों ने संस्था के कार्य की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को बोतलों एवं गिलासों के माध्यम से ठंडा पानी पिलाया गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान यात्रियों ने इस सेवा को बेहद सराहनीय बताया। कई यात्रियों ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य लोगों को राहत देने के साथ-साथ मानवता का संदेश भी देते हैं। आजाद वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था द्वारा जल सेवा अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सफर करने वाले लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी इसी प्रकार जनहित के कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप, अनुराग, नीलू सिंह, अनिल, भोलू, रोशन, कृष्णा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने यात्रियों की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने संस्था के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page