top of page
Search

युवक के कायराना हरकत ने परिवार में मचा दिया कोहराम!...फांसी के फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश

  • alpayuexpress
  • Mar 26, 2023
  • 1 min read

युवक के कायराना हरकत ने परिवार में मचा दिया कोहराम!...फांसी के फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश


अमित उपाध्याय मंडल ब्यूरो चीफ


देवकली। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के पचारा में युवक की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई मिली। जिसके बाद सनसनी फैल गई। मृतक का पैर जमीन से छू रहा था। जिसके बाद हत्या की आशंका भी कुछ लोग जता रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी हरिश्चंद्र बिंद पुत्र रमेश बिंद की शादी तय हो गई थी। जहां आपस में बात भी होती थी। इस बीच बीती रात उसकी लाश मड़ई में फंदे से लटकी मिली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मृतक इकलौता पुत्र था और उसकी एक बहन थी। बुझ गया घर का चिराग,बहन की राखी की थाली सूनी होने के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना क्यों और कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page