top of page
Search

यह क्या?!...गोमती नदी में तटबंध में फसे बंद ताबूत को खोलते ही,मछुआरों को मिली अज्ञात महिला की लाश,पढ़ें पूरी खबर...

  • alpayuexpress
  • Nov 27, 2024
  • 1 min read

यह क्या?!...गोमती नदी में तटबंध में फसे बंद ताबूत को खोलते ही,मछुआरों को मिली अज्ञात महिला की लाश,पढ़ें पूरी खबर...


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


नवम्बर बुधवार 27-11-2024

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर खानपुर थानाक्षेत्र के नुरूद्दीनपुर गांव स्थित गोमती नदी में बने सीमेंटेड तटबंध में अज्ञात महिला की लाश से भरा हुआ ताबूत आकर फंस गया। जिसके चलते हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना देने के पूर्व ही दुर्गंध के चलते स्थानीय मछुआरों ने ताबूत को शव समेत डंडे से धकेलकर आगे बहा दिया। हुआ ये कि दो दिनों पूर्व एक बंद ताबूत बहते हुए आकर तटबंध में फंस गया। इस बीच कल मछुआरों ने उसे खोल दिया तो उसमें एक महिला की लाश दिखी। जिसके बाद वो डर के मारे वहां से भाग गए। इस बीच उसमें से दुर्गंध फैलने लगी तो बुधवार की शाम 4 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचती, उसके पूर्व ही दुर्गंध से परेशान मछुआरों ने शव को ताबूत समेत डंडे से आगे बहा दिया। वहीं शव को देखकर लोगों में आशंका भी है कि आखिरकार ताबूत समेत शव को किसी ने क्यों बहाया होगा। जबकि शव पर कपड़े आदि भी मौजूद थे। शव को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page