top of page
Search

मौत के सौदागर एम.डी.हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के टीम ने मारा छापा!...अवैध हॉस्पिटल का संचालक मौके से हुआ फरार

  • alpayuexpress
  • Apr 3, 2024
  • 1 min read

मौत के सौदागर एम.डी.हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के टीम ने मारा छापा!...अवैध हॉस्पिटल का संचालक

मौके से हुआ फरार


ree

⭕डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल संचालक के खिलाफ 419,420, की नोटिस जारी कर मांगा जवाब


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत शादियाबाद कस्बे के प्रधान मोड पर अवैध रूप से संचालित एम.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ एवं जिला प्रशासनिक अधिकारी पी.सी. चौहान की टीम ने छापेमारी की। मौका पाकर हॉस्पिटल संचालक फरार हो गया। विगत कई महीने से अस्पताल संचालक धर्मेंद्र यादव के खिलाफ कई शिकायतें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में की गई थी। विभागीय अधिकारी जब संचालक को फोन करते हैं तो उनका नाम सुनते ही फोन कट कर देता है।कई बार उसके यहां दबिश भी दे गई लेकिन वह लुका छुपी के खेल में चकमा देकर फरार हो जाता है।

ree

बुधवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके अस्पताल पहुंची तो फिर वह फिर फरार हो गया वहीं डिप्टी सीएमओ मुंशीलाल ने अस्पताल संचालक के खिलाफ धारा 419 व 420 नोटिस जारी कर एक हफ्ते के अंदर उसे जवाब देने को कहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल संचालक अगर एक हफ्ते के अंदर जवाब नहीं देता है तो इसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया कार्यवाही की जाएगी।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page