top of page
Search

मोबाइल पर फिल्म देखना बना मौत का कारण!...रेल पटरी पर कान में ईयरफोन लगाकर फिल्म देख रहे युवक की ट्रे

  • alpayuexpress
  • Apr 28, 2023
  • 1 min read

मोबाइल पर फिल्म देखना बना मौत का कारण!...रेल पटरी पर कान में ईयरफोन लगाकर फिल्म देख रहे युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


देवकली। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के तरांव में बीती रात करीब 8 बजे कान में ईयरफोन लगाकर फिल्म देख रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी सुजीत कुशवाहा 22 पुत्र खिचड़ू कुशवाहा घर के पास रेलवे लाइन पर कान में ईयर फोन लगाकर बैठा था और फिल्म देख रहा था। तभी ट्रेन आ गई और वो सुन नहीं सका। जिसके चलते ट्रेन उसे काटते हुए निकल गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। तीन भाईयों में बीच का मृतक दूसरे राज्य में निजी कंपनी में नौकरी करके परिवार का भरण पोषण करता था और एक सप्ताह पूर्व ही घर आया था। छुट्टी खत्म होने पर कुछ दिनों में जाने वाला था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार चकेरी घाट पर किया गया।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page