top of page
Search

मोटरसाइकिल व डम्पर की टक्कर में!...युवक का शिर कुचल जाने से तत्काल घटनास्थल पर हुई मौत

  • alpayuexpress
  • May 1, 2024
  • 1 min read

मोटरसाइकिल व डम्पर की टक्कर में!...युवक का शिर कुचल जाने से तत्काल घटनास्थल पर हुई मौत


ree

अंकित दुबे पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली पुल पर मोटरसाइकिल व डम्पर टक्कर मे कल्लू शिल्पकार (पत्थरकूट) उम्र 45 वर्ष का शिर कुचल जाने से तत्काल घटनास्थल पर मौत हो गयी। भीङ के चलते करीब आधा घंटा रास्ता जाम रहा। रामपुर माझां के थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने शव को कब्जे मे लेकर आवागमन चालू कराया। प्राप्त सूचना के अनुसार देवकली निवासी कल्लू शिल्पकार पुत्र भिखारी शिल्पकार अपनी बहन मालती को मोटरसाइकिल से लेकर सैदपुर दवा लेने जा रहा था। गाजीपुर की ओर से आ रही डम्पर ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके चलते पर गिर गया और कल्लू के सिर को कुचलते हुए डम्पर सैदपुर की ओर फरार हो गया। करीब आधा घंटा रास्ता जाम रहा। रामपुर माझां के थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा आवागमन चालू कराया। कल्लू के मौत से पत्नी बुच्ची देवी तथा चार लड़के व दो लड़की का रो-रो कर बुरा हाल है। साथ में थानाध्यक्ष कृष्‍ण कुमार पाण्डेय, श्याम सिंह, संगीता सिंह, ग्राम प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन सिंह आदि लोग मौजूद थे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page