top of page
Search

मैं पूर्ण रुप से सन्‍यासी और भाग्‍यशाली हूं कि गाजीपुर मेरी कर्मस्‍थली हैं:-पीठाधीश्‍वर स्‍वामी भवानीनंदन यति

  • alpayuexpress
  • Apr 15, 2024
  • 2 min read

मैं पूर्ण रुप से सन्‍यासी और भाग्‍यशाली हूं कि गाजीपुर मेरी कर्मस्‍थली हैं:-पीठाधीश्‍वर स्‍वामी भवानीनंदन यति


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्‍वर स्‍वामी भवानीनंदन यति जी ने हरिहरपुर कालीधाम मंदिर में मीडिया को बताया कि अयोध्‍या में स्थित भव्‍य श्रीराम मंदिर के तर्ज पर हरिहरपुर कालीधाम में भी मां काली का भव्‍य मंदिर बनेगा। मंदिर निर्माण की कार्ययोजना का अंतिम रुप दिया जा रहा है। शीघ्र ही मंदिर का निर्माण शुरु होगा। उन्‍होने बताया कि हजारो वर्ष पुराना यह जागृत काली माता का मंदिर है। यहां पर हरि और हर दो देवताओं की पूजा होती है। आदिकाल से सनातन धर्म में ब्रह्मा, विष्‍णु, महेश की पूजा होती है जो वर्तमान में वैज्ञानिक न्‍यूट्रान, प्रोट्रान और इलेक्‍ट्रान को मानते हैं वही ब्रह्मा, विष्‍णु, महेश हैं। जिसने विश्‍व की संरचना की है। मैं पूर्ण रुप से सन्‍यासी और भाग्‍यशाली हूं कि गाजीपुर मेरी कर्मस्‍थली हैं। सन्‍यासी बाईलाज के आधार पर जीवनयापन करता हूं। उन्‍होने बताया कि सनातन परम्‍परा में मंत्र की बहुत बड़ी शक्ति है। आज भी मंत्र की साधना करने से हर ईच्‍छा की पूर्ति होती है। मंत्र के बल पर ही महाराजा दशरथ को श्रीराम जैसा पुत्र प्राप्‍त हुआ। श्रीराम जैसा पुत्र आजतक दूसरा कोई जन्‍म नही लिया हुआ है। उन्‍होने भारत सरकार से कहा कि भारत सरकार मुझे कोई भी मुश्किल काम सौंप दें, मैं मंत्र के बल पर सफलता पूर्वक कर दूंगा, अगर नहीं कर सका तो दूसरे देश चला जाऊंगा। श्री शूत श्‍लोक का एक करोड़ बार जाप करने से व्‍यक्ति को अपार धन सम्‍पदा का लाभ होता है। उन्‍होने कहा कि देश की सुख-समृद्धि के लिए मैं नवरात्र में मां काली का पूजन-अर्चन करता हूं।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page