top of page
Search

‼️मेडिकल शिक्षा में गाजीपुर ने रचा नया इतिहास!..सभी छात्र उत्तीर्ण,स्नेहा जैन बनीं यूनिवर्सिटी की टॉप-5 छात्राओं में शामिल‼️

  • alpayuexpress
  • Jun 26
  • 2 min read

‼️मेडिकल शिक्षा में गाजीपुर ने रचा नया इतिहास!..सभी छात्र उत्तीर्ण,स्नेहा जैन बनीं यूनिवर्सिटी की टॉप-5 छात्राओं में शामिल‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून शुक्रवार 26-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद में संचालित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य की मेडिकल कॉलेज जिसकी स्थापना साल 2021 में की गई थी स्थापना के समय इस मेडिकल कॉलेज को तीन शिफ्ट में स्थापित किया गया था जिसमें एक जहां पर मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई होती थी तो दूसरा जिला अस्पताल जहां मरीजों का इलाज चलता था तो वहीं तीसरा महिला अस्पताल जो गाजीपुर के मिश्रा बाजार में स्थित है और इस मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक वर्ष 99 छात्रों का एडमिशन नीट के माध्यम से क्वालीफाई छात्रों का किया जा रहा था और यह मेडिकल कॉलेज पंडित अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी से संबंध है जिससे प्रदेश के 60 मेडिकल कॉलेज संबंध है और आज उसका रिजल्ट आया जिसमें गाजीपुर जनपद के मेडिकल कॉलेज के सभी छात्र जिनकी संख्या 99 थी सभी के सभी पास हुए इसके बाद अब गाजीपुर में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी और अब यह सभी छात्र अगले 1 साल तक जनपद के सभी स्वास्थ्य केदो पर इंटर्नशिप करने के बाद जूनियर डॉक्टर बन जाएंगे जिससे जनपद में डॉक्टरों की एक बड़ी कमी जो काफी दिनों से चली आ रही थी वह पूरी हो जाएगी।

मेडिकल कॉलेज के रिजल्ट में आज गाजीपुर जनपद के लिए दोहरी खुशी लेकर आया क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्थापित इस मेडिकल कॉलेज में जहां सभी के सभी छात्र पास हुए हैं तो वहीं इसी मेडिकल कॉलेज की सोनभद्र जनपद की रहने वाली स्नेहा जैन पंडित अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी में टॉप फाइव में अपना स्थान बनाया है इसके बाद आज इन सभी छात्रों ने कॉलेज के प्रिंसिपल को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया है स्नेहा जैन से बात की गई तो उन्होंने इंटर्नशिप और जूनियर डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा कर करेंगे और आगे पढ़ाई कर सर्जन और खासकर कार्डियक सर्जन बनने की ख्वाब सजाए हुए हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page