top of page
Search

मृतका का वीडियो हुआ वायरल!...‘ननद के चढ़ाने पर मेरे सास-ससुर मुझे मारते हैं, सास, ससुर व ननद को अपनी

  • alpayuexpress
  • Jul 25, 2023
  • 2 min read

मृतका का वीडियो हुआ वायरल!...‘ननद के चढ़ाने पर मेरे सास-ससुर मुझे मारते हैं, सास, ससुर व ननद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया


ree

मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


सैदपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थानाक्षेत्र के हसनपुर डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाली ब्यूटी पॉर्लर संचालिका वंदना मौर्या का एक आखिरी व सुसाइडल वीडियो वायरल हुआ है। जिसे उसने आत्महत्या के ठीक पहले मौके से शूट किया और उसने वीडियो में अपनी सास, ससुर व ननद को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वो सास व ससुर ने उसका सामान उठाकर घर से बाहर फेंक दिया और उसे मारने पीटने के साथ ही हमेशा गालियां देते थे। बहरियाबाद के मलिकन गांव निवासिनी वंदना पत्नी मनोज ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। सिर्फ आत्महत्या की तहरीर दी गई। वीडियो में उसने कहा कि उसके ससुर की बेटी यानी ननद फोन करके उन्हें चढ़ा रही है, ताकि उसके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करें। उसने कहा कि पूरे घटना में उसके पति व बेटे का कोई दोष नहीं है। उन्हें कुछ नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उसने ये भी कहा कि जिस तरह से वो अपने परिवार से बिछड़ गई, उसी तरह से वो भी अपने परिवार संग नहीं रहने चाहिए। उसने कहा कि अगर उसके पति व बेटे को कोई तकलीफ होगी तो वो किसी को नहीं छोड़ेगी, मरने के बाद भी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। एक तरफ जहां मृतका का पिता इस मामले में काई कार्रवाई नहीं चाह रहे, दूसरी तरफ बेटी के इस तरह के वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई स्तब्ध है। लोगों ने भी इसमें कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाल ने बताया कि इस मामले में अगर किसी के खिलाफ लिखित तहरीर मिलती है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page